* वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू
कोरबा (pnews24) जिले से 40 किलोमीटर दूर गांव सोलवा पंचायत के छुईढोढा के समीप उस वक्त लोगों के हाथ-पैर फूल गए। जब लोग अपने घरों के समीप महुआ बिनने के साथ अपने बाड़ी में काम कर रहे थे तभी एक विशालकाय किंग कोबरा सांप फन फैलाए बैठ गया। जिसको देख सभी अपना काम छोड़ कर भाग खड़े हुए और इसकी जानकारी पुरे गांव में फैल गई। जिसको देखने के लिए लोग इकट्ठा होने लगें। इसकी जानकारी गांव वालों ने वन विभाग को दी।
ख़बर मिलते ही वन अमला मौके स्थल पर पहुंच कर पहले तो भीड़ खाली कराया फिर वन विभाग के रेस्क्यू टीम जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई जिसके फौरन बाद जितेन्द्र सारथी ने कोरबा डीएफओ अरविंद पी.एम. को इसकी जानकारी दी फिर रेस्क्यू टीम मौके स्थल के लिए रवाना हुई और मौके स्थल पर पहुंच कर आखिरकार 11 फीट लम्बे किंग कोबरा को वन विभाग के उच्च अधिकारियों के मजूदगी में रेस्क्यू किया गया और गांव से दूर इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया, तब जाकर सभी ने राहत भरी सास ली। निश्चित ही जिस तरह कोरबा जिले में किंग कोबरा मिल रहे वह वन विभाग के साथ समस्त जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं, बस इसको बचाने की जरूरत है ताकि इनकी संख्या में वृद्धि हो।

