आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का प्रेस कॉन्फ्रेंस
*देश के सभी राज्यो के राजधानी “मोदी हटाओ देश बचाओ”मुहिम का आगाज*
पूरे छत्तीसगढ़ में मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर लगाएंगे
रायपुर pnews24- आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया है, इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में पुरखो क्रांतिकारी ने लड़े है ,अपना जीवन कुर्बान कर दिया l वो इसलिए देश की स्थिति बेहतर हो , युवाओं को रोजगार मिले , लोग इलाज के लिए न भटके ,किसानों को फसल का सही दाम मिले ,नागरिकों को उनका अधिकार मिले l लेकिन आज देश की स्थिति खराब है , अंग्रेजो ने कानून बनाए पर्चे लगाना बाटना मना है, इसी रास्ते मे केंद्र की मोदी सरकार चल रही है l एक पोस्टर पर्चे के लिए आज तक 138 fir दर्ज नही हुए l देश के छात्रों की आवाज देशद्रोही आतंकवादी कहकर कुचला जा रहा l जहाँ जहाँ पीएम गए वहाँ वहां अडानी का साम्राज्य विकसित रहे l

