सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हवन, पंचायत सचिवों की एक सूत्री मांग कोरबा pnews24- ग्राम पंचायत के सचिव काम बंद,कलम बंद कर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस वजह से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में काम ठप पड़ गया है। बता दे की शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग पर पंचायत सचिव हड़ताल कर रहे हैं। पंचायत सचिवों ने कहा कि 29 मार्च को हवन करते हुए सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। वही अपनी मांगों को लेकर पंचायत सचिव पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसे लेकर बुधवार को उन्होंने आईटीआई तानसेन चौक में हवन पूजन कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। पंचायत सचिवों ने बताया कि हड़ताल से मनरेगा, जन्म-मृत्यु पंजीयन, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण, वन अधिकार पट्टा वितरण व आदि निर्माण कार्य समेत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं ठप पड़ गई है l
जिला प्रमुख धरम लाल भारद्वाज ने बताया कि एक अप्रैल से आंदोलन को तेज किया जायेगा अब बात आर पर की लड़ाई तक पहुंच गई है l

