ईडी की टीम खंगाल रही है फाइलें…

(कोरबा) कोल ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में ईडी टीम के दबिश देने से शहर में मची खलबली
* ईडी की टीम खंगाल रही है फाइलें
कोरबा (pnews24) कोरबा जिलान्तर्गत पॉवर प्लांटों से राख परिवहन का काम करने वाली एक कंपनी के दफ्तर पर ईडी ने दबिश दी है। निहारिका स्थित ऑफिस में ईडी टीम के द्वारा दबिश देने से शहर के काले कारोबारियो में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार ईडी ने मंगलवार को सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ के एक बड़े उद्योगपति के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा। इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ और कोरबा में फ्लाई एश ट्रांसपोर्ट करने वाली एक कंपनी के निहारिका स्थित दफ्तर पर छापा मारा है। मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है।
मामला कोयला परिवहन घोटाला से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में इससे पहले ईडी ने आईएएस अधिकारियों सहित कुछ अन्य की 152.31 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति कुर्क की थी। कुर्क की गयी संपत्तियों में नकदी, ज्वेलरी, फ्लैट, कोयला वाशर और छत्तीसगढ़ में प्लॉट आदि शामिल हैं।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...