Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

भारतीय जनता पार्टी का इस देश की आजादी की लड़ाई में कोई लेना-देना नहीं- अमरजीत भगत..

 

कांग्रेस  बेवजह कर रही राजनीति – कौशिक                                                               भारतीय जनता पार्टी का इस देश की आजादी की लड़ाई में कोई लेना-देना नहीं- अमरजीत भगत

रायपुर pnews24-राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने को लेकर कांग्रेस द्वारा पूरे देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को लेकर धरम लाल कौशिक ने कहा ये राजनीति करना चाह रहे है उस विषय में सभी को मालूम है किसी से छुपा नहीं है कि उनके ऊपर में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया कोर्ट के द्वारा पूरी छानबीन के बाद में साक्ष्य के आधार पर उन को दोषी ठहराया गया दोषी ठहराने के बाद में कोर्ट सजा सुनाया…और 2 साल के ऊपर सजा पर जनप्रतिनिधित्व कानून के अंतर्गत कार्रवाई हुई तो यह अभी का नहीं है इसके पहले अनेक उदाहरण आपके सामने हैं और अनेक नेताओं को सदस्यता रद्द हुई है उसी कांग्रेस के शासनकाल में हुई है उनको स्वीकार करना चाहिए खुद पर भरोसा करना चाहिए न की कोर्ट का निर्णय विरोध करना चाहिए और ऐसा नहीं है कोर्ट संवैधानिक संस्था है उनके ऊपर विश्वास करने की जगह कांग्रेस द्वारा आरोप लगाना अपनी गलती को कब तक छुपाएंगे कांग्रेस।ये अपने ही सरकार में अपने सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश को फाड़ ने का काम राहुल गांधी के अलावा कोई और नहीं कर सकता था।ये और किसी के लिए संभव नहीं जो जनप्रतिनिधित्व कानून का पालन के आधार पर सदस्यता समाप्त हुई है अगर किसी को दोषी ठहराने के बजाय खुद को स्वीकार करना चाहिए।

,,,,,,,धरमलाल कौशिक द्वारा कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस के मामले पर उठाए गए सवालों को लेकर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा भारतीय जनता पार्टी का इस देश की आजादी की लड़ाई में कोई लेना-देना नहीं,ना कोई गिरफ्तारी दिए ना संघर्ष किए ना जेल गए हैं जब मौका आया तो अंग्रेजों से माफी मांग कर के आंदोलनकारियों को क्रांतिकारियों को कांग्रेसियों को पकड़वाने का काम ये कर रहे थे आज दुर्भाग्य है उन्हीं लोग सबसे बड़े देशभक्त होने का नाटक कर रहे हैं राहुल गांधी कोई साधारण व्यक्ति नहीं उनका परिवार उनका पृष्ठभूमि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ है अगर संसद में ना बोले विधानसभा में ना बोले तो कहां बोलेगा अगर सरकार के खिलाफ बोलने से सदस्यता चली जाए तो फिर प्रजातंत्र व्यवस्था का औचित्य क्या है जब प्रजातंत्र सिस्टम से देश आजाद हुआ प्रजातंत्र सिस्टम देश में लागू हुआ डेमोक्रेसी सिस्टम से सब चीजें चल रही संवैधानिक संस्था से सबको अधिकार कर्तव्य मिला यदि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को छीन लेंगे तो देश में इसका विरोध होगा और भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...