*आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान*
कोरबा pnews24- आम आदमी पार्टी के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिसाद बिछाना शुरू कर दिया है।यही वजह है कि प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बिलासपुर में संभाग स्तरीय पदाधिकारियों का सम्मेलन कराया गया।जहाँ पार्टी को नयी दिशा देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व राज्य सभा सांसद संदीप पाठक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता विधानसभावार प्रत्येक घरों तक पहुंचे।और लोगों को पार्टी के जन कल्याणकारी की जानकारी देकर उन्हे सदस्य बनायें।इसी तत्वधान मे कोरबा के जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक रखा गया जहाँ दिल्ली से आये केन्द्रीय संगठन टीम के साथ विधानसभा के सभी ब्लाक अध्यक्षों के एवं सक्रिय कार्यकर्ता के साथ चर्चा कर ,संगठन को मज़बूती देने के दिशा-निर्देश भी दिए साथ ही आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए विशेष ऐप्लिकेशन के बारे मे भी जानकारी प्रदान किया गया एवं प्रचार के लिए सभी ब्लाक अध्यक्षों को किट जिसमें पार्टी के प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान बैठक में
लोकसभा अध्यक्ष विशाल केलकर,जिला सचिव गौरव यादव,बिजय साहू,सतीश चन्द्रा,अमित उपाध्याय,कन्हैया लाल राठौर,इब्राहिम खान,शुभम् दुबे,नियाज खान,रमेश श्रीवास,कमलेश चौहान,शत्रुघ्न साहू,मुसाहिद रजा,आनंद सिंह, लंबोदर भट्ट,मनोज रजक,बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

