शासकीय करण की मांग को लेकर पंचायत सचिवों का 11 दिन भी जारी रहा आंदोलन..

शासकीय करण की मांग को लेकर पंचायत सचिवों का 11 दिन भी जारी रहा आंदोलन

 कोरबा Pnews24- जिले में पंचायत सचिव पिछले 11 दिनों से शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। वही पंचायत सचिव की हड़ताल पर बैठने से ग्राम पंचायत में होने वाले कार्य जन्म मृत्यु पंजीयन राशन कार्ड प्रधानमंत्री आवास पेंशन पेयजल व्यवस्था शौचालय निर्माण वन अधिकार पट्टा वितरण आदि निर्माण कार्य समिति शासन की महत्वकांक्षी योजना ठप पड़ गई है। वित्तीय वर्ष अंतिमा होने से लेखा-जोखा कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित है। जिला पंचायत सचिव संघ प्रमुख धरम भारद्वाज  का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट में ग्राम पंचायत सचिवों के शासकीय करण को लेकर प्रधान नहीं होने से प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आव्हान पर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वही पंचायत सचिवों ने आगे कहा कि नवरात्रि पर्व चल रहा है जिसमें 29 मार्च को हवन करके राज्य सरकार को  सद्बुद्धि देने की कामना की जाएगी और प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांगो को अवगत कराया जाएगा।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...