Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

रायपुर एवं कोरबा भाजपा कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लिए गए तोड़फोड़ के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन..

*कोरबाpnews24- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विवादित बोल के खिलाफ लगाए गए याचिका में सुनवाई के बाद फैसला आ गया जिसमे राहुल गांधी को दोषी माना और 2 साल की सजा सुनाते हुए उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपद्रव मचाते हुए रायपुर और कोरबा के भाजपा कार्यालय में घुस आए और जमकर हंगामा किया जिसको लेकर भाजपा, भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को मांग को लेकर कल रात ही कोरबा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने cseb चौकी कोरबा का घेराव कर दिया और आज पुनः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की,भाजपा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कृत्य को अशोभनीय बताते हुए कहा की क्या कांग्रेस कार्यकर्ता न्यायालय से बड़े हो गए है जो कोर्ट के फैसले का भी गलत तरीके से विरोध कर रहे है साथ ही प्रदेश में व्यापक गुंडा राज का भी जमकर विरोध किया, भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कहा की अगर उपद्रिवों की जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो भाजपा और भी उग्र आंदोलन करेंगे,इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा,जिला महामंत्री संतोष देवांगन, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, नवीन पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजू यादव, नवदीप नंदा,अजय चंद्रा, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा,भाजयुमो कोषाध्यक्ष विकास झा,अनिरुद्ध चंद्रा ,सतीश झा, गोलू पांडे,प्रीति स्वर्णकार, सुभाष राठौर,वैभव शर्मा विशाल सचदेव, रामअवतार पटेल दीनदयाल पटेल ,नवनीत शुक्ला, दिनेश सेन, पिंकू रंजन, असलम खान,धनंजय चौहान ,संजय यादव, आनंद बरेठ, कमल यादव,पुनिराम साहू, अर्चना रुनिझा, राजेश सोनी, राजेश राठौर सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...