साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की गेवरा परियोजना के प्रबंधन ने खदान क्षेत्र में मोबाइल लाने पर लगाया प्रतिबंध..

कोरबा (pnews24) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की गेवरा परियोजना के प्रबंधन ने खदान क्षेत्र में मोबाइल लाने पर प्रतिबंध लगाया है। महाप्रबंधक ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
17 मार्च को जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है कि गेवरा परियोजना के क्रियाशील क्षेत्र में विभागीय कर्मचारी और ठेका कामगार मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। खदान के क्रियाशील क्षेत्र में मोबाइल का उपयोग करते पाए जाने पर विभागीय कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यदि ठेका कामगार मोबाइल का इस्तेमाल करते पाया गया तो उस पर हमेशा के लिए गेवरा परियोजना में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। गेवरा परियोजना के सभी अनुविभाग के अधिकारियों को इस आदेश को कड़ाई से पालन करवाने निर्देशित किया गया है।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...