Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

झांकी में आग लगने से मची भगदड़..

नववर्ष पर निकली शोभायात्रा में हुआ हादसा

* भैरव वेश में ऊपर बैठा कलाकार झुलसा
कोरबा (pnews24) कोरबा शहर में नववर्ष पर निकल रही शोभायात्रा में बड़ा हादसा टल गया। शोभायात्रा के दौरान निकल रही झांकियों में से एक में अचानक आग लग गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में फायर इंस्टीग्यूशर से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भैरव वेश में झांकी में ऊपर बैठा कलाकार झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोभायात्रा इसके बाद आगे बढ़ गई। सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक हिंदू नववर्ष पर हिंदू समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा सीतामढ़ी से कोरबा की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6.30 बजे अचानक से शोभायात्रा में शामिल भैरव बाबा की झांकी में आग लग गई। इस दौरान झांकी में ऊपर की ओर भैवर का वेश रखकर एक कलाकार बैठा हुआ था। अचानक लगी आग में उसे संभलने का मौका नहीं मिला। उसने जान बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगा दी। हालांकि इसके बाद भी वह झुलस गया है। वहीं झांकी में आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। इस बीच कुछ लोगों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग झांकी में रखे अलाव के चलते लगी थी। हवा तेज होने के कारण अलाव की लपट ने झांकी में लगे कपड़े को अपनी चपेट में ले लिया और फिर आग तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। गनीमत यह रही की कोई ज्यादा हताहत नहीं हुआ l

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...