Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

।जैन भवन बुधवारी में जादूगर सो का भव्य  आगाज..

कोरबा pnews24- तिलक भवन में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते जादूगर ने बताया कि मैं जादूगर ज्ञानेन्द्र भार्गव निवासी चकसुचेर थाना बारा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हूँ। मैं पाँच भाइयों में सबसे छोटा लालापुर तहसील हूँ। प्रयाग विश्वविद्यालय से स्नातक करने के उपरान्त (बाद) मेरा रूझान जादू कला की ओर हुआ। मेरे परिवार में दूर-दूर तक किसी का जादू से कोई नाता नही रहा । समस्त परिवार संगीत से जुड़ा है। मैं भी तबला, हारमोनियम गाता बजाता हूँ। समस्त परिवार के बच्चे सरकारी सेवा में लगे है। 80 के दशक में जादू कला को बड़ी हेय दृष्टि से देखा जाता था। और इस समय जादू को कला को ऊँचाईयों तक पंहुचाया गया। आज मेरी टीम में 30 शिक्षित लोग कार्यरत है। मेरा शो भारत के कई प्रदेशों में हो चुका है। मैं छत्तीसगढ़ पहली बार आया हूँ। अब तक लगभग 25000 जादू शो का प्रदर्शन कर चुका हूँ। मैं अपने जादू के माध्यम से समाज में व्याप्त अन्धविश्वास एवं कुरीतियों पर करारा प्रहार करते हुये समाज को स्वच्छता, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ हरित क्रांति, भाई चारा, नशा मुक्ति यातायात नियमों का पालन पर्यावरण अनुपालन व अन्य जागरूकता के कार्यक्रम करते है। हमारे जादू शो का मुख्य आर्कषण स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी गायब, इच्छा धारी साँप कभी साँप तो कभी लड़की, भारत माता और भ्रष्टाचार, नशा छोड़ो, नशा छुड़ाओं, मानव कटिंग, बरमुडा ट्रायंगल (त्रिकोण), जमीन से 10 फुट ऊपर उड़कर जाना, बंद बक्से से आजाद होना, मिश्र देश की शहजादी का आगमन व आकाश मार्ग से जाकर गायब होना, भूतों का नायिका के सहित नाच आदि अनेकों कार्यक्रम है।

हमारे जादू का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। रोजाना 02: शो दोपहर 11.00 बजे एवं सायं 7 बजे तथा शनिवार एवं रविवार को 3 शों दोपहर 1 बजे, 4.00 बजे एवं सायं 3 बजे किये जायेंगे एवं स्कूली बच्चों को रियायती दर पर शो दिखाया जायेगा ।जैन भवन बुधवारी में जादूगर सो का भव्य  आगाज हो गया है l

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...