Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शुरू हुई शक्ति केन्द्रों की बैठक..

कोरबा (pnews24) भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बूथों पर कार्य योजना बना यह कार्यक्रम किया जा रहा हैं। प्रत्येक शक्तिकेन्द्रों के प्रत्येक बूथों में इस कार्यक्रम को करने के लिए प्रभारी नियुक्त किये गए। मंडल पाली अंतगर्त 13 शक्तिकेन्द्रों के 69 बूथों तक पहुंचने विस्तारक व सहविस्तारक नियुक्त किये गए हैं, जिन्होंने अपने अपने प्रभार क्षेत्र पहुंच कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसी कड़ी में पाली शक्तिकेन्द्र अंतर्गत प्रथम दिवस यह बैठक आयोजित की गयी, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया गया। प्रभारियों ने आगामी 10 दिन के अपने प्रवास की विस्तृत जानकारी कार्यकर्तओं को दी।
बैठक में जिले के संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू, जिला मंत्री अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर, महामंत्री विवेक कौशिक, विस्तारक संजू अजय जायसवाल, सहविस्तारक पुष्पा जायसवाल, शक्तिकेन्द्र प्रभारी कीर्ति कश्यप, संयोजक चंद्रशेखर पटेल, पूर्व पार्षद प्रयाग नरायण, पूर्व एल्डरमैन गीता शुक्ला, पार्षद राजेश पारवानी, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक विभूति कश्यप, हरीश चावड़ा, अनिल जायसवाल, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक दीपक शर्मा, अनिल जायसवाल, दाऊ राम साहू, अनिल जायसवाल, घनश्याम पटेल, भाजयुमो महामंत्री विशाल मोटवानी, सहित समस्त बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...