Monday, May 11, 2026
Google search engine

1 करोड़ 10 लाख की लागत से बनेगा नया सब स्टेशन..

(कोरबा) 22 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में होगा सुधार

कोरबा (pnews24) कोरबा जिले व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 1 करोड़ 10 लाख की लागत से फरसवानी में नया सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इससे जिले के अंतिम छोर में बसे 22 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। क्षेत्र के लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को पॉवर कट और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद हैं।
गर्मी के दिनों में लोड बढऩे पर जिला क्षेत्र के अलावा बाकी क्षेत्रों में निरंतर बिजली सप्लाई बड़ी चुनौती रहती है। बेहतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए बिजली वितरण कंपनी ग्रामीण ने फरसवानी में एक अतिरिक्त सब-स्टेशन की जरूरत की ओर ध्यान आकृष्ठ कराया था, ताकि लाइन को छोटी कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारी जा सके। इसके बाद कंपनी के प्लानिंग डिपार्टमेंट ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा था। राशि मंजूर होने से टेंडर मंगाया है। इसी महीने सारी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। राज्य शासन ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना से राशि की मंजूरी के बाद बिजली कंपनी के प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जो अंतिम चरण पर है और इसी महीने से सब-स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है। जिले की सीमा पर ग्राम फरसवानी है, जहां बिजली वितरण विभाग का सब-स्टेशन बनना तय कीका गया हैं । इसके लिए टेंडर मंगाया गया है। मार्च में ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अभी फरसवानी सहित आसपास के 22 गांवों के लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को सोहागपुर और बरपाली सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जा रही है। फरसवानी में सब-स्टेशन बनने के बाद यहां से बिजली सप्लाई के बाद सोहागपुर और बरपाली स्थित सब स्टेशन पर भी लोड कम हो जाएगा।
बताया गया कि एक साल के भीतर सब-स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। आने वाले समय में क्षेत्र की बिजली सप्लाई व्यवस्था सुधरेगी। फरसवानी में सब-स्टेशन बनने के बाद सरईपाली, सोनफूल, फरसवानी, फूलझर, संजय नगर, मैनपारा, कहरीभांठा, सिरकीडीह, चिचोली, बगदर, ठिठोली, मलमाड़ा, सखईनारा, डुग्गूपारा, देवलापाठ, तिलईभांठा, कोथारी, कचोरा, बिरतरई, डगनियापारा, भांठापारा, कोथारी, सहित 22 गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद बिजली विभाग के द्वारा जताई गयी हैं।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...