Wednesday, May 13, 2026
Google search engine

कब है रंगभरी एकादशी? जानें, शुभ मुहूर्त और महत्व..

Pnews24- हिन्दू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि को भी अति महत्वपूर्ण माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, आंवले को भगवान विष्णु ने आदि वृक्ष के रूप में प्रतिष्ठित किया है। वैसे तो यह एकादशी, भगवान विष्णु को समर्पित है लेकिन यही एकमात्र ऐसी एकादशी है, जिसका संबंध, भगवान शंकर और माता पार्वती से भी है। माना जाता है कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ में इस दिन, भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन, बाबा विश्वनाथ, माता गौरा का गौना कराकर पहली बार काशी आए थे। तब बाबा विश्वनाथ का स्वागत, रंग-गुलाल से किया गया था। इस दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है।

कब है रंगभरी एकादशी?
हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रंगभरी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता पार्वती की विधि–विधान से पूजा की जाती है। इस बार यह व्रत, 03 मार्च 2023, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु, महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

रंगभरी एकादशी का महत्व
माना जाता है कि रंगभरी एकादशी के दिन, भगवान शिव, काशी नगरी में माता पर्वती और अपने गणों के साथ होली खेलते हैं। इस दिन बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है और उन्हें, दूल्हे के रूप में सजाया जाता है। इसके बाद विश्वनाथ जी के साथ माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है और उन्हें अबीर–गुलाल चढ़ाया जाता है।

पूजा विधि
रंगभरी एकादशी के दिन शिवलिंग पर लाल रंग का गुलाल और माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। ऐसा कहा जाता है कि इस एकादशी पर रात्रि जागरण करने से व्रत का प्रभाव बढ़ जाता है। साथ ही रात में विष्णु जी के समक्ष 9 बत्तियों का एक दीपक जलाएं और एक बड़ा दीपक अलग से प्रज्ज्वलित करें, जो रात भर जलता रहे। शिव जी और विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आप अपने जीवन में आ रही धन-संपत्ति की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख की वृद्धि हो सकती है।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...