Wednesday, May 13, 2026
Google search engine

आप ने दिया समर्थन..

कोरबा Pnews24-अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे आंगनबाडी कार्यकर्ताओ को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता  जगलाल राठिया  संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार को निशाना बनाते कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ बोलने वाली पार्टी है जनता से वादे कर नही निभाया। हर वर्ग आज आंदोलन करते नजर आ रही हैं। यह सरकार कि बड़ी नाकामी को दर्शा रही हैं। साथ कहा कि आंगनबाडी कि हर एक कार्यकर्ता बहुत ईमानदारी और लगन से काम करतीं जिसके बदले उचित दर्जा एवं सुविधा नही मिल पा रहा है। आज महंगाई के दौर मे घर चलना बहुत हीं मुश्किल है। वही कम वेतन पर एक आंगनबाडी कार्यकर्ता काम करतीं है जो पर्याप्त नहीं है। जगलाल राठिया जी ने आँगनबाड़ी के आठ सूत्रीय मांगो को जायज मानते हुए पूर्ण रूप से समर्थन देने कि बात कही ।हड़ताल स्थल पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष  चंद्रकांत डिक्सेना ,प्रकाश महंत, जगलाल राठिया ,प्रमोद,दिलेश राठिया,नियाज खान,लंबोदर भट्ट उपस्थित थे।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...