कोरबा (pnews24) खाटू नरेश की जय, हारे के सहारे की जय, तीन बाण धारी की जय कहते-कहते कोरबा से साईकिल में खाटू के लिए निकले सौरभ अग्रवाल आखिरकार 20 दिन के यात्रा कर अपनी मंजिल पहुंच ही गए। सौरभ अग्रवाल के अनुसार यात्रा के दौरान लोगो ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। कोरबा की खुशहाली के लिए सौरभ अग्रवाल ने सैकड़ों किलोमीटर की दूर तय की। मन में बाबा के विश्वास के साथ उन्होंने साइकिल से अथक परिश्रम कर खाटू नरेश के दर्शन किए। उन्होंने जिले व प्रदेश वासियों के लिए भी प्रार्थना की।

