Wednesday, May 13, 2026
Google search engine

जिले में फिर बड़ी हाथियों की दहशत * 57 हाथी कर रहे विचरण..

कोरबा (pnews24) कोरबा जिले के वन मंडलों में हाथियों का विचरण अब आम बात हो चुकी है। एक बार पुन: कोरबा वन मंडल में हाथियों ने दस्तक दे दी है। 57 की संख्या में विचरण कर रहे हाथियों से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल व्याप्त है। हाथियों की भारी संख्या में मौजूदगी को देखते हुए वन अमला सक्रिय हो गया है।
वन मंडल कोरबा में भी अब हाथियों की संख्या बढऩे लगी है। 3 साल में पहली बार 3 झुंड में 57 हाथी घूम रहे हैं। धरमजयगढ़ से पहुंचा 27 हाथियों का झुंड कुदमुरा रेंज के बरपाली जिल्गा के आसपास धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के आने से ग्रामीण भी दहशत में हैं। कोरबा वन मंडल की सीमा धरमजयगढ़ वन मंडल से लगी हुई है। मांड नदी पार कर हाथी कुदमुरा और करतला रेंज में प्रवेश करते हैं। 18 हाथियों का झुंड पसरखेत रेंज से अब कोरबा रेंज के केसला पहुंच गया है। शहर पहुंचे 12 हाथी अभी भी करतला रेंज के कोटमेर और घोटमार जंगल में घूम रहे हैं। इस समय ग्रामीण महुआ बीनने के लिए जंगल की ओर जाते हैं। इस वजह से वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों को सतर्क करने में जुटी हुई है। अभी कटघोरा रेंज में 32 से अधिक हाथी घूम रहे हैं। कुदमुरा और करतला रेंज में ग्रामीण नदी नालों के किनारे धान की फसल लगाते हैं। जिसे हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। एसडीओ वन आशीष खेलवार ने बताया कि अभी तक अधिक नुकसान पहुंचाने की सूचना नहीं है।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...