स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 14 फरवरी से..

कोरबाpnews24-  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में विगत 17 वर्षों से कोरबा प्रेस क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, पुलिस, निगम, महापौर, प्रेस एवं सार्वजनिक उपक्रमों समेत कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर कोरबा में 14 फरवरी 2023 को कोरबा जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा के मुख्य आतिथ्य में संध्या 7 बजे होगा।
इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के साथ ही आम लोगो से भी उपरोक्त अवसर पर अपनी उपस्थिति प्रदान करने अपील की हैं।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...